.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3Daa9c8e44-2892-4b47-9ca4-c30022068e25&w=3840&q=75)
Redmi 15 5G Price in India: अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां Redmi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi 15 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस हैंडसेंट को आप अमेजन, mi.com और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस फोन में कई एआई फीचर्स दिए गए हैं। ये स्मार्टफोन 7000mah की सिलिकॉन बैटरी के साथ आता है। आइए विस्तार से फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
फोन की कीमत
Redmi 15 5G को तीन रैम वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया गया है। इसके 6 GB RAM+ 128GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं इस फोन के 8GB RAM+ 128GB स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है और इसके 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को आप अमेजन, mi.com और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस फोन की सेल 28 अगस्त से शुरू होगी। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन फ्रॉस्टेड वॉइट, मिडनाइट ब्लैक और सैंडी पर्पल में लॉन्च किया है।
फोन के फीचर्स
Redmi 15 5G में 6.9-inch का Full HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। ये फोन Android 15 पर बेस्ड Hyper OS 2.0 पर काम करता है। ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 7000mah की बैटरी दी गई है और 33 W की फास्ट चार्जिंग दिया गया है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50MP का मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं फ्रंट में कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है।