
Redmi Launch New Tablet: चीन की दिग्गज टेक कंपनी रेडमी ने अपना एक और टैबलेट लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने Redmi Pad 2 Pro के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 12,000mAh बैटरी मिलती है। इसमें Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट वाला क्वाड-स्पीकर सेटअप दिया गया है। इस टैबलेट में 12.1-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। तो आइए जानते हैं इस टैबेलट में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है।
टैबलेट की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Redmi Pad 2 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसके पहले 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत EUR 299.9 (करीब 31,000 रुपये) है। वहीं टॉप-एंड 8GB + 256GB Matte Glass वेरिएंट और इसके 5G मॉडल दोनों की कीमत EUR 379.9 (करीब 40,000 रुपये) है। कंपनी ने इस तीन कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जिसमें Lavender Purple, Silver और Graphite Gray कलर शामिल हैं।
टैबलेट के फीचर्स
Redmi Pad 2 Pro में 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। ये Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जिसे 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा इसमें Google Gemini AI असिस्टेंट, Xiaomi HyperConnect और Redmi Pad Pen stylus सपोर्ट भी मिलता है। वहीं, इस टैबलेट में 12,000mAh बैटरी दी गई है जो 33W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।