Redmi New Launch: Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज में दो फोन्स- Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल हैं। फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है। Redmi Note 15 Pro 5G में Snapdragon 7 series का चिपसेट होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं और इसे कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 15 Pro की कीमत
आपको बता दें कि कंपनी ने Redmi Note 15 Pro को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है, जिसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है, जबकि 8GB RAM + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल 4 फरवरी से शुरू होगी। फोन पर 3000 रुपये तक का बैंक डिस्कउंट मिल रहा है।
Redmi Note 15 Pro+ की कीमत
वहीं, Redmi Note 15 Pro+ को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में पेश किया है, जिसके बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। जबकि इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 43,999 रुपये है।
यह भी पढ़ें: Airtel के करोड़ों यूजर्स की बल्ले-बल्ले, 4000 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन अब एकदम फ्री
तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध
Redmi Note 15 Pro+ को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें Coffee Mocha, Mirage Blue और Carbon Black शामिल है। वहीं, Redmi Note 15 Pro को भी तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसे Silver Ash, Mirage Blue और Carbon Black में खरीदा जा सकता है। रेडमी के इन दोनों फोन की पहली सेल 4 फरवरी को दिन के 12 बजे कंपनी से शुरू होगी। इस फोन की सेल आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन पर आयोजित की जाएगी।
फोन के फीचर्स
रेडमी नोट 15 प्रो सीरीज के ये दोनों फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का इस्तेमाल किया है। वहीं, Redmi Note 15 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। वहीं, Redmi Note 15 Pro में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोससेर मिलता है।
फोन का कैमरा
इन दोनों फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। Redmi Note 15 Pro में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वहीं, Redmi Note 15 Pro Plus में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन की बैटरी
वहीं बैटरी की बात करें, तो Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। Redmi Note 15 Pro में 6580mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलता है। ये दोनों फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। ये Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करते हैं।