New Smartphone Launch: नए साल की शुरुआत के साथ ही अब न्यू स्मार्टफोन भी लॉन्च होने जा रहे हैं। इस महीने जनवरी में कई ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस साल रेडमी और रियलमी दोनों ही ब्रांड अपनी न्यू सीरीज के स्मार्टफोन अनवील करने जा रहे हैं। जिसमें आपको कई दमदार फीचर्स भी मिलेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन सा फोन कब लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जाएंगे।
Redmi Note 15
सबसे पहले रेडमी अपने नए स्मार्टफोन को 6 जनवरी यानि की कल लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Redmi Note 15 के नाम से पेश किया जाएगा। इसमें बैक पैनल पर 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसमें 5520mah की बैटरी दी जाएगी। इसकी थिकनेस 7.35mm का यूज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Clicks Technology: Clicks ने लॉन्च किया BlackBerry जैसा स्मार्टफोन, मिलेंगे iPhone जैसे फीचर्स, जानें कितनी है कीमत
POCO M8
वहीं पोको कंपनी भारत में 8 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे POCO M8 के नाम से पेश किया जाएगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अंदर AI Magic इरेजर का यूज किया गया है।
Realme 16 Pro सीरीज
वहीं, जून में रियलमी अपने नए स्मार्टफोन को बाजार में उतारने की तैयारी में है। रियलमी 6 जून को भारत में Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च करेगी। इस सीरीज में दो हैंडसेट लॉन्च किए जाएंगे, जिसमें Realme 16 Pro और 16 Pro+ दस्तक देंगे। Realme 16 Pro+ में 7,000mAh की बैटरी और 80W का फास्ट चार्जर मिलेगा। इसमें 200MP का अपग्रेडेड प्राइमरी कैमरा लेंस और 50MP का पेरिस्कोप लेंस दिया जाएगा।