
Bihar STET 2025: बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 11 सितंबर 2025 से शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2025 तय की गई है।
कैसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें ।
STEP 3. फिर लॉग इन कर के अन्य जानकारी, फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड कर दें।
STEP 4. अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
STEP 5. भविष्य के लिए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क और आयु सीमा
आपको बता दें कि बिहार टीईटी परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो आवेदन शुल्क कैटेगरी और पेपर के आधार पर अलग-अलग है। सामान्य, बीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 960 रुपये और दोनों पेपर्स के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग के उम्मीदवार जो सिंगल पेपर के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें 760 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये शुल्क देना होगा।