Rashtriya Military School Admission 2026: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में दाख़िले का इंतज़ार कर रहे छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। RMS कॉमन एंट्रेंस एग्ज़ाम 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये आवेदन 23 सितंबर से 24 अक्टूबर तक होंगे। इसकी परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। बता दें कि कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में होंगे दाख़िले
देश में पांच मिलिट्री स्कूल हैं, जिनमें ये दाखिले होने हैं। जिसमें स्कूल हिमाचल प्रदेश के चैल, राजस्थान के अजमेर और धौलपुर, कर्नाटक के बेलगावी और बेंगलुरू शामिल है। ये सभी अंग्रेजी माध्यम के आवासीय स्कूल हैं, जो रक्षा मंत्रायल के अंतर्गत आते हैं। इनमें सैन्य कर्मियों के बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों के बच्चों को भी एडमिशन दिया जाता है।
चयन प्रक्रिया
इसमें छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा OMR शीट आधारिक ऑफलाइन परीक्षा है। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस, उपलब्ध सीटों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
वार्षिक फीस संरचना
आधिकारिक RMS वेबसाइट पर उपलब्ध संशोधित फीस संरचना के अनुसार OR श्रेणी के बच्चों के लिए ₹12,000, JCO के बच्चों के लिए ₹18,000, अधिकारियों के बच्चों के लिए ₹32,000 और नागरिक श्रेणी के बच्चों के लिए ₹51,000 सालाना फीस निर्धारित है। SC/ST छात्रों के लिए संबंधित श्रेणी की फीस का 25 प्रतिशत लिया जाता है।
यह भी पढ़ें: Success Story: 16 सरकारी नौकरियां ठुकराईं, इसरो का ऑफर भी छोड़ा; जानिए IPS तृप्ति भट्ट की इंस्पारिंग स्टोरी
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने से पहले अभिभावक और छात्र एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सभी गाइडलाइन, आयु सीमा और पात्रता को ध्यान से पढ़ लें। 20 अक्टूर से पहले अपना फॉर्म जमा कर दें।