
CMAT Registration 2026: नेशनल टेस्ट एजेंसी की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। मैनेजमेंट क्षेत्र में रुचि रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2025 तय की गई है। बता दें कि CMAT परीक्षा देशभर के मैनेजमेंट संस्थानों में MBA, PGDM जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद CMAT Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. आवेदन फॉर्म भरें और जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन से जुड़ी अहम तिथियां
आपको बता दें कि इस फॉर्म के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 17 नवंबर 2025 तय की गई है। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 18 नवंबर 2025 है। फॉर्म करेक्शन विंडो 20 नवंबर से 21 नवंबर 2025 तक चालू रहेगा। CMAT 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए सीएमएटी में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों को 2500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। तो वहीं, महिला / SC / ST / OBC (NCL) / EWS / PwD / थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों को 1250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।