
ICSI CS December Registration 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने दिसंबर 2025 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी (CS) परीक्षा का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दुबारा से शुरू कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2025 तक लेट फीस के साथ आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन दिसंबर के आखिरी सप्ताह में किया जाएगा।
इस दिन तक फॉर्म में कर सकते हैं सुधार
आपको बता दें कि जिन उम्मीदवारों ने सीएस परीक्षा में शामिल होने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करा लिया है, वे 26 अक्टूबर से 21 नवंबर 2025 शाम 4 बजे तक परीक्षा केंद्र, वैकल्पिक विषय और मॉड्यूल में सुधार कर सकते हैं। उम्मीदवारों को बाद में फॉर्म में संशोधन करने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपने फॉर्म में सुधार अवश्य कर लें।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “ICSI CS December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात करें, तो सीएस एग्जीक्यूटिव एग्जाम के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए 1800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यदि आवेदन फॉर्म भरने के बाद कोई सुधार करना हो तो उम्मीदवारों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, ओवरसीज यानी दुबई परीक्षा केंद्र के उम्मीदवारों को 100 अमेरिकी डॉलर (USD) फीस जमा करना होगा।