
ICSI CS December 2025: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से आज यानी 26 अगस्त से सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दिसंबर सेशन में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu या smash.icsi.edu पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट बिना लेट फीस के 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu या smash.icsi.edu पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
STEP 3. अब लॉग इन कर के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
STEP 4. इसके बाद निर्धारित शुल्क जमा कर के फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन की लास्ट डेट
आपको बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट बिना लेट फीस के 25 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद अगर आवेदन करते हैं, तो उम्मीदवार को लेट फीस 250 रुपये देना होगा। इसके साथ 10 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भर जाएंगे। वहीं, आईसीएसआई की ओर से दिसंबर सेशन के लिए प्रोफेशनल एवं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) की परीक्षाओं का आयोजन 22 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक करवाया जाएगा।
आवेदन शुल्क
वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो सीएस एग्जीक्यूटिव एग्जाम के लिए आवेदन करने पर उम्मीदवारों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों को 1800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एक बार आवेदन भर जाने के बाद उसमें किसी प्रकार के बदलाव के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करना होगा।