
CSIR UGC NET December 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर यानि आज से शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें अप्लाई
STEP 1. सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “New Registration” पर क्लिक करें।
STEP 3. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 4. फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
फिस जमा करने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 24 अक्टूबर 2025 है और आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2025 तय की गई है। वहीं अगर आवेदन में कोई गलती हो गई है, तो उसे सुधारने का समय 29 अक्टूबर 2025 तक दिया गया है।
इस दिन होगी परीक्षा
बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट का आयोजन सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। तो वहीं दूसरी शिफ्ट शाम 3 बजे से लेकर 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर विजिट भी कर सकते हैं।