JEE Main 2027 Registration: इंजीनियरिंग करने की चाह रखने वाले लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main 2027 (सेशन-1)। के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर तय की गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद 'Registration for JEE Main' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
4. लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन से जुड़ी जरूरी तारीखें
बता दें कि बिना लेट फीस के साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर तय की गई है और लेट फीस (500) रुपये का साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 27 नवंबर से 29 नवंबर तक खुलेगी।
कब जारी होंगे सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
सिटी इंटिमेशन स्लिप 30 दिसंबर को जारी किया जाएगा, जिसे डाउनलोड कर छात्र परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं एडमिट कार्ड 13 जनवरी से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: DTU में असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
कब होगी परीक्षा
JEE Main 2027 परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे की होगी।