Haryana Police Bharti 2026: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर निकली भर्ती के लिए एप्लीकेशन विंडो आज से खोल दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जनवरी, 2026 तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद HSSC Police Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर (यदि लागू हो तो) फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की और से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 5500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें से कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (पुरुष) के लिए 4500 पद भरे जाने हैं और महिलाओं के लिए 600 पद भरे जाने हैं। वहीं, अन्य पोस्ट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के लिए हैं।
यह भी पढ़ें: HAL Vacancy 2026: HAL कानपुर में अप्रेंटिस के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
चयन प्रक्रिया और सैलरी
चयन प्रक्रिया की बात करें, तो इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को भर्ती का लेटर दिया जाएगा। वहीं सैलरी की बात करें, तो हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल लेवल 3 के तहत आता है। ऐसे में कॉन्स्टेबल की बेसिक सैलरी 21700 रुपये होती है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 10वीं क्लास तक हिंदी या संस्कृत की पढ़ाई की होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 27 साल तय की गई है।