NEET PG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट यानी NEET PG काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। नीट पीजी परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले योग्य अभ्यर्थी काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
पहले राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल
पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान 12 से 21 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 13 से 22 अक्टूबर तक कर सकेंगे। इसके बाद सीट अलॉटमेंट प्रोसेस 22 से 23 अक्टूबर तक चलेगा और रिजल्ट की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं, जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
1. सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद PG Medical Counselling' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपनी लॉगिन डिटेल्स बनाएं।
4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी डिटेल्स भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
5. रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें और फीस को सबमिट कर दें।
फ्रीज और फ्लोट का नियम
सीट फ्रिज करने के लिए उम्मीदवारों को कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना जरूरी नहीं है। एक सीट छोड़कर दूसरी सीट पर जाने के लिए वेरिफिकेशन ऑनलाइन होगा। NRI कोटे की सीटों के लिए भी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने की सुविधा दी गई है।
यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे में नौकरी का बड़ा अवसर, युवा स्नातकों के लिए 3,584 पदों पर निकाली गईं भर्तियां
राउंड-2 के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं
जब तक आप रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान नहीं करेंगे, तब तक कॉलेज की च्वाइस फिलिंग का विकल्प नहीं मिलेगा। वहीं, अगर आपने राउंड-1 में रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, तो आपको राउंड-2 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी।