Sooraj Barjatya Daughter Wedding Reception: सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या की हाल ही में अभिषेक के साथ इंटीमेट शादी हुई थी। वहीं 12 मार्च, गुरुवार को मुंबई में सूरज बड़जात्या ने बेटी का एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया था जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने शिरकत की। रिसेप्शन में सलमान खान, आमिर खाने से लेकर रानी मुखर्जी तक तमाम सेलेब्स नजर आए। वहीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन ब्यूटी' रेखा भी रिसेप्शन में नए कपल को अपना आशीर्वाद देने पहुंची। रेखा ने जैसे ही वेन्यू में अपना कदम रखा वहां मौजूद मेहमान अपनी नजरें नहीं हटा पाए।
ट्रेडिशनल लुक में आई नजर
आपको बता दें कि सूरज बड़जात्या की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में रेखा ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं। उन्होंने बेहद हैवी और खूबसूरत एथनिक आउटफिट चुना था। रेखा ऑफ-व्हाइट एंड गोल्डन सिल्क साड़ी में किसी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही थी। रेखा ने अपनी सिग्नेचर रेड कलर की लिप्स्टिक लगाई थी। रेखा ने अपने बालों का जूड़ा बनाया था और गजरा लगाया हुआ था।
ज्वेलरी लगा रही थी चार चांद
वही, उनके लुक की सबसे बड़ी खासियत उनकी ज्वेलरी रही। रेखा ने माथे पर भारी मांग टीका सजाया था, जो उनके लुक को राजसी बना रहा था। गले में चमकता हुआ हीरों का भारी हार उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। मैचिंग झुमकों और हाथों में भरी-भरी चूड़ियों के साथ उन्होंने अपना श्रृंगार पूरा किया।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh: रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर लाएंगे 'प्रलय, "ऐसी फिल्म भारत में पहले कभी नहीं बनी"
खूब तस्वीरें कराई क्लिक
ओवरऑल रेखा का लुक काफी शानदार था और वे बिल्कुल स्वर्ग से उतरी अप्सरा जैसी लग रही थीं। रेखा ने हाथ जोड़कर पैप्स को ग्रीट भी किया और अपनी प्यारी स्माइल के साथ हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान रेखा ने पैप्स के लिए जमकर पोज दिए और खूब तस्वीरें क्लिक कराईं। रेखा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
फैंस हुए दीवाने
जैसे ही रेखा की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, फैंस उनके दीवाने हो गए। सोशल मीडिया पर लोग उनकी उम्र को मात देने वाली खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। किसी ने उन्हें 'साक्षात अप्सरा' बताया तो किसी ने कहा कि 'रेखा का मुकाबला आज की अभिनेत्रियां भी नहीं कर सकतीं।'