Religion News: भारत धार्मिक परम्पराओं का देश हैं, यहां की कण-कण में सनातन की खुशबू आती है. जिसके चलते लोग धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा इंवॅाल्व रहते हैं. यहां बात हो रही है गुरूवार का दिन आखिर सबसे महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है. आपको बता दें कि गुरुवार के दिन खासतौर पर बृहस्पति देव और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है.. यह दिन धन, ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार यदि गुरुवार के कुछ विशेष उपाय श्रद्धा और विश्वास के साथ किए जाएं, तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली, आर्थिक उन्नति और सौभाग्य का आगमन होता है. आइये जानते हैं इस दिन का खास महत्व क्या है..
यह भी पढ़ें : Corona ने एक बार फिर डराया, दिल्ली, मुंबई सहित देशभर में 1009 मामले सक्रिय, अलर्ट मोड़ पर हेल्थ विभाग
गुरुवार के दिन ये उपाय दिलाते हैं सफलता
गुरुवार का रंग पीला होता है, जो गुरु बृहस्पति का प्रतीक है. इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पीली वस्तुओं जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले फल आदि का दान करना शुभ माना जाता है. यह धन के मार्ग खोलता है और बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है. इसलिए गुरूवार के दिन पीले वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है..
2. बृहस्पति देव का व्रत रखें
गुरुवार को व्रत रखना अत्यंत फलदायी माना गया है. इस दिन व्रत करने वाले को नमक नहीं खाना चाहिए और सिर्फ पीले भोजन जैसे खिचड़ी, केले आदि का सेवन ही करना चाहिए. व्रत के साथ भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें और व्रत कथा का पाठ करें.