
Religion Remedy : कई बार व्यक्ति जी-जान से मेहनत करता है, लेकिन मनचाहे परिणाम नहीं मिलते. ऐसे में लोग इसे ‘सोया हुआ भाग्य’ मानते हैं. ज्योतिष और लोक आस्था में मान्यता है कि अगर भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा तो एक आसान उपाय से आप इसे जगा सकते हैं.. आइये जानते हैं काले कुत्ते को रोटी खिलाने के अद्धभुत रहस्य के बारे में... जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे..
भैरव बाबा का वाहन, देता है शुभ फल
काले कुत्ते को विशेष रूप से भैरव बाबा का वाहन माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि काले कुत्ते को भोजन कराने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और शुभ फल प्राप्त होते हैं. कहा जाता है कि यह उपाय आकस्मिक संकट और प्रेत बाधा से भी मुक्ति दिलाता है.
सुबह-शाम का छोटा सा उपाय, बड़ा लाभ
अगर आप प्रतिदिन सुबह-शाम काले कुत्ते को रोटी खिलाते हैं तो आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं. रोटी में तेल लगाकर खिलाने से राहु-केतु और शनि दोष के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं. ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि यह उपाय व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक स्थिरता प्रदान करता है.
शनि दोष से छुटकारा, जीवन में संतुलन
शनि दोष को ज्योतिष में कठिन ग्रह योग माना गया है, जो जीवन में रुकावट और संघर्ष लाता है. तेल लगी रोटी काले कुत्ते को खिलाने से यह दोष शांत होता है. जब शनि दोष का प्रभाव कम होता है, तब व्यक्ति के जीवन में राहत और अवसर बढ़ने लगते हैं.