Renault New Launch: रेनॉल्ट आज यानि 10 मार्च को अपनी नई कॉन्सेप्ट एसयूवी Renault Bridger को दुनिया के सामने पेश करने वाली है। इस एसयूवी की आधिकारिक लॉन्च से पहले ही पेटेंट तस्वीरें ऑनलाइन सामने आ गई है। लीक हुई तस्वीरों से यह साफ है कि यह कार दिखने में काफी मजबूत और बॉक्सी है जो इसे पावरफुल SUV लुक देती है। इसे 'मिनी डस्टर' (Mini Duster) भी कहा जा रहा है और इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा जैसी गाड़ियों से होगा। आइए जानते हैं इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं।
फ्रंट स्टाइलिंग
लीक हुई तस्वीरों से कई सारी बातें पता चलती हैं। फ्रंट में एक बड़ी और बोल्ड ग्रिल दी गई है जिसके दोनों तरफ चौकोर LED Headlights लगी हैं जिसका डिजाइन काफी अनोखा है। इसके अलावा इसका बंपर काफी भारी और मजबूत दिखता है जिसमें नीचे की तरफ सेफ्टी के लिए स्किड-प्लेट भी दी गई है।
मिल सकता है दमदार इंजन
खबरों के मुताबिक, Bridger में रेनो का भरोसेमंद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन लगभग 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि रेनो इसमें ऑफ-रोडिंग के लिए AWD का विकल्प भी दे सकती है।
यह भी पढ़ें: सेडान सेगमेंट में तहलका: नई Hyundai Verna 2026 भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
इंटीरियर डिजाइन
हालांकि इंटीरियर की तस्वीरें अभी पूरी तरह सामने नहीं आई हैं, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 10-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जिंग मिल सकता है। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया जा सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
आपको बता दें कि आज यानी 10 मार्च 2026 को इसके कांसेप्ट से पर्दा उठाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एसयूवी को 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इसके कीमत की बात करें, तो अभी तक कंपनी की ओर से कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसकी कीमत 7 लाख से ₹11 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।