Renault Duster Hybrid: ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली एसयूवी Renault Duster अब नए और आधुनिक हाइब्रिड अवतार में भारत में लॉन्च हो चुकी है।कंपनी ने इकसी शुरुआती कीमत और फीचर्स से पूरे ऑटो बाजार को चौंका दिया है। यह न सिर्फ अन्य हाइब्रिड कारों से सस्ती है बल्कि माइलेज के मामले में भी काफी आगे है। तो आइए विस्तार से जानते हैं इस कार को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्या-क्या फीचर्स जोड़े गए हैं।
कितनी है कीमत
इस हाइब्रिड एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.49 लाख रुपये तक जाती है। ग्राहक इस दमदार SUV को मात्र 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। बता दें, Renault द्वारा घोषित की गई यह कीमतें केवल शुरुआती हैं। यह केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए मान्य हैं, जिन्हें 31 दिसंबर 2026 तक गाड़ी की डिलीवरी मिल जाएगी। कंपनी ने Renault Duster को तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। जिसमें Evolution, Techno और Emotion वेरिएंट शामिल हैं।
इंजन और गियरबॉक्स
इस एसयूवी में 1.8 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 2 इलेक्ट्रिक मोटरों 1.4 kWh के बैटरी पैक के साथ मिलकर काम करता है। यह पूरा सेटअप मिलकर 160 bhp की पावर जनरेट करता है। यह एसयूवी मात्र 9.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका नया मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। जिसमें 2 इलेक्ट्रिक और 4 पेट्रोल गियर्स दिए गए हैं। यह आधुनिक तकनीक कार को चलाने के लिए कुल 6 अलग-अलग मोड्स देती है, जिसमें प्योर इलेक्ट्रिक, सीरीज हाइब्रिड, पैरेलल हाइब्रिड और पूरी तरह से पेट्रोल मोड शामिल हैं।
कितना देती है माइलेज
Renault Duster Hybrid का सबसे बड़ा USP इसका 29 Kmpl का माइलेज है। कंपनी का दावा है कि शहर के ट्रैफिक में यह गाड़ी ज्यादातर समय इलेक्ट्रिक मोड पर ही चलती है। एक बार टंकी फुल कराने पर यह कार 1400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर सकती है।
लुक और प्रीमियम केबिन
इस एसयूवी के फ्रंट ग्रिल के बीच में चमकने वाला 'DUSTER' लोगो दिया गया है, जो रात में इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है। इसके अलावा बेहतर सुरक्षा के लिए चारों पहियों में डिस्क ब्रेक मिलता है। हाइब्रिड बैटरी होने के बावजूद इसके केबिन और बूट स्पेस में बेहतरीन जगह मिलती है।