Renault Duster New Model Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली Renault Duster एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को एक और आधुनिक अवतार में बाजार में उतारा है। इसे हाइब्रिड और टर्बो पेट्रोल दोनों दमदार विकल्पों में पेश किया गया है। तो आइए जानते हैं दोनों मॉडल्स में क्या अंतर है और कितनी कीमत में पेश किया गया है।
इंजन और माइलेज
डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर्स और 1.4kWh बैटरी पैक के साथ आता है। यह सेटअप कुल 160 bhp की पावर देता है और इसका माइलेज 29किमी/लीटर तक है। वहीं, टर्बो पेट्रोल में 1.3 लीटर का टर्बो इंजन मिलता है, जो 163 bhp की पावर और हाइब्रिड से ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि पावर ज्यादा होने के कारण इसका माइलेज 18.45किमी/लीटर है।
केबिन
डस्टर टर्बो मॉडल उन लोगों को पसंद आएगा, जिन्हें तेज रफ्तार और बेहतरीन पिकअप पसंद है। वही डस्टर हाइब्रिड शहर के भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट है। स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में यह कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है, जिससे केबिन में बिल्कुल आवाज नहीं होती और सफर बेहद शांत और स्मूथ रहता है। जबकि इसके अलावा केबिन के अंदर भी दोनों मॉडल में कई फर्क देखने को मिलता है। हाइब्रिड वेरिएंट में कुछ खास बदलाव किए गए हैं जैसे कि इल्युमिनेटेड डस्टर बैजिंग और एक नया बेहद खूबसूरत ब्राउन इंटीरियर दिया गया है जो आपको टर्बो मॉडल में देखने को नहीं मिलता है।
यह भी पढ़ें: Harley-Davidson की सबसे किफायती बाइक Sprint 440 पहली झलक आई सामने, जानें खासियत
सेफ्टी फीचर्स
फीचर्स के मामले में टर्बो पेट्रोल वेरिएंट थोड़ा आगे है। टर्बो मॉडल में आपको आपको 360-डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसी आधुनिक तकनीक मिलती है, जो हाइब्रिड वेरिएंट में नहीं दी गई है।
कितनी है कीमत
डस्टर टर्बो पेट्रेल की कीमत 12.90 लाख से 16.90 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है। वहीं हाइब्रिड की कीमत 16.99 लाख से 19.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है।