AISSAC 2025: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग (AISSAC) 2025 के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का परिणाम आज, 26 जून 2025 को घोषित कर दिया गया है। यह एग्जाम कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए आयोजित किया गया था । जिन अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वह अपना आवंटन स्टेटस देखने के लिए ऑफिसियल पोर्टल pesa.ncog.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं। इस फेज में चुने गए छात्रों को तय समय सीमा के अंदर अपनी सीट कन्फर्म करके जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। फिर इसके बाद मेडिकल जांच करवा कर फीस जमा करनी होगी। सभी छात्र समय पर ये सभी काम पूरा कर लें ताकि उनके प्रवेश में कोई अड़चन न हो।
कब तक कर सकते हैं दस्तावेज जमा
ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एडमिशन काउंसलिंग में चयनित उम्मीदवारों को अपनी सीट 29 जून 2025 रात 11:30 बजे तक स्वीकार करनी होगी। इसके बाद, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया की शुरुआत 30 जून 2025 को सुबह 8:00 बजे से होगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में प्रस्तुत करने होंगे। सभी उम्मीदवारों को 4 जुलाई 2025 शाम 5:00 बजे तक दस्तावेज जमा करने और संबंधित शुल्क का भुगतान करने की आखिरी डेट दी गई है। वहीं, सभी स्कूलों को प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 जुलाई 2025 शाम 6:00 बजे तक है।
कैसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in पर विजिट करें
फिर होमपेज पर जाएं वहां AISSAC 2025 Login/Sign-in ऑप्शन पर क्लिक करें।
अपना AISSEE 2025 आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
डैशबोर्ड पर अपनी सीट आवंटन स्थिति देखें।
परिणाम को डाउनलोड कर भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें