.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3532d76f-671a-4db9-8e57-f864a1e7282a&w=3840&q=75)
Bulandshahar News: बुलंदशहर के चोला क्षेत्र में रुपयों के विवाद में सोनू की गोली मारकर हत्या की गयी थी। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, साथ ही मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
शव को कब्जे में लिया
शनिवार रात करीब नौ बजे गांव खानपुर के बाहर सरकारी ट्यूबवेल के पास सड़क पर रखा युवक का गोली लगा शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की पहचान गांव वैर निवासी सोनू शर्मा के रूप में हुई। जबकि सोनू का दोस्त बनती भी गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त की।
घटनास्थल का लिया जायजा
पुलिस को प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोनू अपने दोस्त बंटी के साथ शनिवार रात को ककोड से चोला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हरिकिशन उसका भाई सुभाष और बेटा मनीष ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनू और बंटी को गोली मार दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी और सीओ सहित जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। देर रात में परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
रुपयों को लेकर चल रहा था विवाद
एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि मृतक सोनू शर्मा का आरोपियों से रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते आरोपियों ने सोनू कि हत्या को अंजाम दिया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कि गई है। कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही इस हत्याकांड का राजफाश कर दिया जाएगा।