Haivan Review: देश के जानेमाने फिल्ममेकर प्रियदर्शन अपनी फिल्मों के रीमेक के लिए मशहूर हैं। उन्होंने मलयालम सिनेमा से अपनी कई सुपरहिट फिल्मों को वापस हिंदी में बनाकर रिलीज किया और वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में भी सफल रही हैं। कॉमेडी की बात करें या सस्पेंस थ्रलिकर फिल्मों की प्रियदर्शन हर जॉनर की फिल्में बनाकर दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। प्रियदर्शन अब अपनी एक और मलयालम फिल्म का रीमेक हिंदी में लेकर आए हैं, जिसका नाम हैवान हैं। इस फिल्म में अक्ष्य कुमार और सैफ अली खान समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हैं।
मलयालम मूवी की रीमेक है हैवान
बता दें कि, फिल्म ओप्पम का रीमेक ही हैवान है। ओप्पम साल 2016 में रिलीज हुई थी। उस फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल थे।यह एक सस्पेंस थ्रिलर मूवी थी। इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया था। अब प्रियदर्शन इस फिल्म का रीमेक हैवान लेकर आए हैं। हालांकि इस फिल्म ऑरिजनल मलयालम मूवी के मुकाबले कई बदलाव किए गए हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान हीरो की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि अक्ष्य कुमार विलेन के रूप में हैं।
क्या है फिल्म की कहानी
सैफ अली खान इस फिल्म में नेत्रहीन आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसका नाम श्याम राणे हैं, जो मुबंई की एक बड़ी सोसाइटी में काम करता है। वहां एक रिटायर्ड जज प्रधान रहता हैं, इसका किरदार बोमन ईरानी निभा रहे हैं। जिस घर में श्याम काम करता है उस घर में रिटायर्ड जज प्रधान का काफी आना जाना होता है। उनके घर में नैना नाम की नौकरानी है, जो प्रधान का ध्यान रखती है. जज प्रधान एक आरोपी परशुराम गोखले (अक्षय कुमार) को ढूंढ रहे होते हैं। लेकिन परशुराम खुद जज के पास जाना चाहता है. वो एक आम इंसान नहीं बल्कि हैवान है। क्योंकि उसने उस गुनाह की सजा भुगती है जिसमें उसका कोई दोष नहीं था।
यह भी पढ़ें: यामी गौतम को देखकर भूत भी घबराएंगे! ‘नई नवेली’ में दिखा ऐसा रूप, टीजर ने बढ़ाई हलचल
जबरदस्त थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर है हैवान
जिन लोगों ने ओप्पम फिल्म देखी है, उनके लिए इस फिल्म की कहानी कुछ ज्यादा अलग नहीं होगी। लेकिन जो इस फिल्म की कहानी के बारे में नहीं जानता उसको हैवान मूवी काफी मजेदार और सस्पेंस से भरपूर लगेगी। इस फिल्म की दमदार चीज इसकी स्टोरी ही है, जो आपको अपनी सीट से उठने का मौका नहीं देती। कहानी उस शख्स की है जो देख नहीं सकता और उसकी जिंदगी में कई मुश्किलें हैं इसके वाबजूद वो एक शातिर और खतरनाक शख्स का सामना करता है।