Revolt Motors New Launch: रिवोल्ट मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Revolt RVX को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी इस बाइक को इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लेकर आई है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बाइक को कितनी कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसमें क्य-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
रिवोल्ट मोटर्स ने स बाइक को ₹1.24 लाख एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह बाइक कंपनी की 200 डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो नई दिल्ली ईवी पॉलिसी (EV Policy) के फायदों के चलते यह बाइक आपको सिर्फ ₹94,990 में मिल जाएगी।
कितनी दमदार बैटरी
इसमें 3.24kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसे आप बाइक से निकालकर भी चार्ज कर सकते हैं। सिंगल चार्ज में यह बाइक 160 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। फास्ट चार्जर की मदद से यह बाइक मात्र 80 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की है। ये स्पीड बूस्ट मोड में मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Skoda New Launch: भारत में लॉन्च हुई Skoda Kodiaq RS, बुकिंग खुलते ही 6 मिनट में बिक गईं सभी कारें, जानें कीमत
कितनी है रफ्तार
इसमें नया 4kW का मिड-ड्राइव मोटर दिया गया है, जो 230 एनएम (Nm) का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करता है। इस मोटर का पीक आउटपुट 5.3kW है. रिवोल्ट का दावा है कि ये मोटरसाइकिल 230 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है। यह बाइक सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
मिलेंगे ये फीचर्स
इस बाइक में 3.5 इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जो IP67 रेटेड के साथ आता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स मिलेंगे। इसमें चलाने के लिए 4 मोड्स इको, सिटी, स्पोर्ट और बूस्ट मिलते हैं। इसके अलावा जियो-फेंसिंग, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स मोड और वॉक असिस्ट जैसे आधुनिक फीचर्स मिलेंगे।