टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिंकू सिंह को अंतिम ग्यारह में जगह नहीं मिली। लेकिन इसके बावजूद वह सुर्खियों में आ गए। वजह बना एक छोटा सा मजेदार पल, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। मैच के दौरान ब्रेक में हुई इस घटना ने फैंस को खूब हंसाया।
ब्रेक के दौरान हुआ मजेदार किस्सा
जब संजू सैमसन मैदान पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, तब ड्रिंक्स ब्रेक के समय रिंकू सिंह और कुलदीप यादव पानी लेकर मैदान में पहुंचे। रिंकू के कंधे पर तौलिया था और उन्होंने संजू का बल्ला भी पकड़ रखा था। पानी पिलाने के बाद वह अनजाने में बल्ला लेकर वापस लौटने लगे।
सैमसन ने रोका और मांगा अपना बल्ला
जैसे ही रिंकू बाहर की ओर बढ़े, संजू ने देखा कि उनका बल्ला उनके पास नहीं है। उन्होंने तुरंत रिंकू को आवाज दी और अपना बल्ला वापस लिया। यह पूरा दृश्य कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सामने आते ही फैंस ने इसे मजाकिया अंदाज में शेयर करना शुरू कर दिया।
पहले भी ले चुके हैं दूसरे खिलाड़ियों का बैट
रिंकू सिंह को टीम के खिलाड़ियों के साथ हल्के-फुल्के मजाक के लिए जाना जाता है। इससे पहले भी वह विराट कोहली का बल्ला लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अक्सर वह सीनियर खिलाड़ियों से बल्ला मांगते रहते हैं। इस बार भी अनजाने में हुआ यह वाकया लोगों को खूब पसंद आया।
इसे भी पढ़ें : Delhi के टिकरी में सुबह-सुबह गोदाम में भीषण आग, आठ दमकल गाड़ियां मौके पर, आसपास की इमारतों को बचाने की जंग जारी
संजू का बल्ला बोला मैदान पर
हालांकि यह पल मजेदार था, लेकिन जिस बल्ले को रिंकू लेकर जा रहे थे, उसी से संजू सैमसन ने मैच में कमाल कर दिया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला।
सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड से टक्कर
भारत ने 196 रन का लक्ष्य चार गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया और पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला होगा। फैंस को उम्मीद है कि टीम इसी लय को आगे भी बरकरार रखेगी।