दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से सरकार को बड़ा निर्णय लेना पड़ा है। अब नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं पूरी तरह से ऑनलाइन मोड पर चलेंगी। यह फैसला दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा।
कक्षाओं का क्या समय होगा
नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन मोड पर चलेंगी। ये पांचवीं से ऊपर की कक्षाएं पूर्ववत जारी रहेंगी, लेकिन हाइब्रिड मोड पर है। हाइब्रिड मोड में, छात्र ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कक्षाओं में हिस्सा ले सकेंगे।
वायु प्रदूषण से हालात
दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 427 है। ये अति 'गंभीर' श्रेणी में आता है। वायु प्रदूषण के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और मास्क पहनकर रखें।
फिजिकल मोड में चलेंगी कक्षा 5 से ऊपर की कक्षा
हालांकि, कक्षा 5 से ऊपर की कक्षाएं 13 दिसंबर 2025 को जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पूर्ववत जारी रहेंगी. स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिया है कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन करें। अभिभावकों को तुरंत को तुरंत इस संबंध में सूचित करें. साथ ही, उप शिक्षा निदेशकों को आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
इस फैसले पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की तरह है. उन्होंने कहा, “दिल्ली में खतरनाक स्तर AQI को देखते हुए नर्सरी से कक्षा V तक की फिजिकल कक्षाएं बंद किया। बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई कराने का निर्णय लिया गया है. यह वायु प्रदूषण से बच्चों की सुरक्षा के लिए एक जरूरी कदम है.”