RITES Recruitment 2025: राइट्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों में असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 400 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. पहले RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब मांगी गई सभी जानकारी दर्ज कर फॉर्म भरें।
STEP 4. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट, प्रमाणपत्र) अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 400 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें सिविल के 120, इलेक्ट्रिकल के 55, मैकेनिकल के 150, एस एंड टी के 10, मेटलर्जी के 26, रासायनिक के 11, आईटी के 14, फूड टेक्नोलॉजी के 12 और फार्मा के 2 पद शामिल हैं। क्षेत्रवार रिक्तियों की बात करें तो उत्तर क्षेत्र में 149, पूर्वी में 97, पश्चिम में 92 और दक्षिण क्षेत्र में 62 पद शामिल हैं।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये + टैक्स आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये + टैक्स आवेदन शुल्क रखा गया है।