
RITES Recruitment 2025: रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज लिमिटेड (RITES Limited) ने वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 600 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RITES की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rites.com पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
STEP 5. आवश्यक डॉक्यूमेंट फोटो और हस्ताक्षर स्कैन अपलोड करें।
STEP 6. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि सिविल, इलेक्ट्रिकल, एस एंड टी, मैकेनिकल, रासायनिक विषयों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिप्लोमा आवश्यक है। वहीं, रसायन विज्ञान विषय के लिए बी.एससी होना जरूरी है। समान विषय में उच्च योग्यता वाले (डिग्री या पीजी डिग्री) उम्मीदवार भी आवेदन करने के योग्य हैं।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो वरिष्ठ तकनीकी सहायक के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये प्लस टैक्स शुल्क जमा करना होगा। तो वही ईडब्लूएस, एससी, एसटी और पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये प्लस टैक्स शुल्क देना होगा।