राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम से सामने आए एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया. कप्तान रियान पराग को वेपिंग करते देखा गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इससे पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर भी डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करते कैमरे में नजर आए थे. लगातार दो घटनाओं ने टीम के अनुशासन और माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
BCCI का सख्त एक्शन
इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई की. रियान पराग पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया. बोर्ड ने साफ संकेत दिए हैं कि यह मामला सिर्फ खिलाड़ी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि फ्रेंचाइजी और मैनेजमेंट की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है.
संगकारा का कड़ा संदेश
टीम के डायरेक्टर कुमार संगकारा ने इस मुद्दे पर सख्त प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ऐसे विवाद टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते और खिलाड़ियों को टीम कल्चर का ध्यान रखना चाहिए. उनका बयान साफ करता है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जा रहा है और अब ढील नहीं दी जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Sri Lanka U-19 टीम पर शर्मनाक दाग, होटल बाथरूम में वीडियो कांड, दो खिलाड़ी गिरफ्तार, करियर पर छाए संकट के बादल
मैदान और बाहर दोनों चुनौती
हालांकि मैदान पर राजस्थान रॉयल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन बाहर के विवाद टीम पर असर डाल सकते हैं. 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला मुकाबला अब और अहम हो गया है. यह मैच सिर्फ जीत-हार का नहीं, बल्कि टीम की एकजुटता और अनुशासन की भी परीक्षा होगा.