आरजेडी की हार के बाद लालू परिवार में कलह छिड़ चुकी है। तेजस्वी यादव के करीबी सलाहकार संजय यादव को लेकर परिवार में मतभेद आने शुरू हो गए हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके राजनीति और परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने संजय यादव और रमीज का नाम लेकर कहा कि उनसे ऐसा करने को कहा गया था।
रोहिणी आचार्य ने खुद पर दोष लेकर परिवार और पार्टी के अंदरूनी दबाव की बात सामने रखी है। रिपोर्ट की माने तो इस पोस्ट के बाद में एडिट भी किया गया है। शुरुआत में केवल राजनीति और परिवार छोड़ने की बात की। बाद में संजय यादव और रमीज के नाम को जोड़ दिया गया।
विवाद की क्या रही वजह
संजय यादव का प्रभाव बढ़ा: तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव का पार्टी में बढ़ता प्रभाव लालू परिवार के कुछ सदस्यों को पसंद नहीं आया है।
विवाद कहा से शुरू हुआ: तेजस्वी की यात्रा के दौरान संजय यादव के बस की फ्रंट सीट पर बैठने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था।
परिवार में मनमुटाव: रोहिणी आचार्य के पोस्ट के बाद यह साफ हो चुका है कि परिवार में कलह काफी बढ़ चुकी है। इससे पहले तेज प्रताप यादव भी संजय यादव के खिलाफ बयान दे चुके हैं।
विवाद का असर
लालू परिवार में इस विवाद का असर आरजेडी की राजनीति पर दिखाई देने लगा है। चुनावी मौसम में परिवार की फूट विपक्ष के लिए बड़ हथियार हो जाएगी। देखना होगा कि परिवार इस विवाद से किस तरह से बाहर आता है।