Road accident: छपार थाना क्षेत्र के बरला-बसेडा मार्ग पर तेज गति से आ रही कार चालक का संतुलन बिगड़ जाने पर अनियंत्रित होकर कार सडक किनारे खडें पेड से टकरा गई। जिससे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। और चालक घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और घायल को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है।
शादी में शामिल होने जा रहे थे मृतक
उत्तराखंड हरिद्वार के गांव दौलतपुर थाना बाहदराबाद निवासी 30 वर्षीय वंश कश्यप पुत्र खडक सिंह अपने गांव के साथी 28 वर्षीय राहुल कश्यप पुत्र रमेश व गौरव कश्यप पुत्र देवदास निवासी रामनगर कालोनी हरिद्वार के साथ किविड कार से भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेडी में रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आए थे। मंगलवार शाम छ बजें के लगभग कार से वापस हरिद्वार जा रहे थे। कार को गौरव कश्यप चला रहा था। जैसे ही ये लोग बरला बसेडा मार्ग पर स्थित केशव पालिटेक्निक कालेज के पास पहुंचे तो तेज गति से होने के कारण अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। और सडक किनारे खडें पेड से कार टकरा गई।
तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल
जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। और तीनों कार सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकलवा कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने वंश व राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे को मामूली चोटें ही आई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।