.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D21a00f88-a634-4eab-875a-1e7ccc378cb7&w=3840&q=75)
नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मिक्सर ट्रक चालक ने तेज़ी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रहे बाइक सवार ट्रक से टकरा गए।
मृतक की पहचान देव सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कासगंज जिले के पटियाली देहात गांव नगला किशोरी का निवासी था। वह अपने मित्र विकास के साथ खोड़ा कॉलोनी से सेक्टर 151 की ओर जा रहा था। सेक्टर 151 के समीप यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने देव सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि विकास का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। देव सिंह के पिता लाल सिंह ने बेटे का अंतिम संस्कार करने के बाद सूरजपुर कोतवाली में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।