शुकतीर्थ में गंगा तट पर स्थित शमशान घाट पर मंगलवार शाम कानूनगो अमित गौर व उनकी मां एवं छोटे भाई की चिताएं एक साथ जली। अंतिम संस्कार के दौरान परिजन व संबंधियों के साथ। देवबंद के नायब तहसीलदार और राजस्व कर्मी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार के दौरान कानूनगो की पत्नी व दो बेटिया बिलख बिलखकर रोती रही। वही अन्य परिजनों की आंखों भी नम रही।
मकान में रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट
मुजफ्फरनगर शहर की नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की वसुंधरा रेजीडेंसी में सोमवार को अंगीठी से आग लगने से मकान में रखे दो सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे मकान में मौजूद कानूनगो अमित गौड निवासी बडा बाजार शामली व उसकी मां सुशीला एवं छोटे भाई नितिन गौड मकान में ही जिंदा जल गए। हादसे के दौरान कानूनगो की पत्नी रिचा व दो बेटी आराध्या व अक्षिता कालोनी में पालतु कुत्ते को घुमाने गयी थी। पुलिस ने तीनों को शवों रात्रि में ही मोर्चरी भिजवा दिया था, लेकिन किसी कारण तीनों का रात्रि में पोस्टमार्टम नही हो पाया।
शवों का डाक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम कराया
मंगलवार दोपहर में तीनों मृतकों के शवों का डाक्टरों के पैनल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार के लोग तीनों शवों को लेकर शुकतीर्थ स्थित शमशान घाट पहुंचे, जहां गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। कानूनगो के ममेरे भाई अर्पित शर्मा ने फुफेरे भाईयों व बुआ की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान कानूनगो की पत्नी रिचा व बेटी आराध्या व अक्षिता की आंखों से आसु झलकते रहे। परिवार के लोगों ने उनका ढांढस बंधाया।
अंतिम संस्कार में प्रमुख रूप से यह लोग रहे उपस्थित
शुकतीर्थ में गंगा तट पर शमशान घाट में हुए अंतिम संस्कार में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, भाजपा नेता रामकुमार शर्मा,अरुण गोयल, भाकियू के मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, प्रदीप शर्मा तथा सहारनपुर जिले की देवबंद तहसील के नायब तहसीलदार राकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक संजीव शर्मा, प्रवेश त्यागी, लेखपाल भूपेंद्र आदि राजस्व कर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा कानूनगो के मामा कुबेर दत्त शर्मा, तहेरे भाई नीरज गौड़, देवानंद गौड़, विजय गौड़, तहेरी बहन मीनू, नीतू व गीता शर्मा, अमरकांत शर्मा, ऋषभ, सुभाष शर्मा, नीरज सिंघल,अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।