.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D73f4900c-b8a6-4d15-b762-ee7e323fa0c9&w=3840&q=75)
Hapur Crime : नोेएडा की एटीएस टीम और धौलाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े रोहिंग्या युवक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान सय्यद हुसैन (पुत्र अली निवासी ग्राम रग्मुगुना थाना रोग्याडम, जिला माउंगड, म्यांमार) के रूप में हुई है. वह लंबे समय से भारत में अवैध घुसपैठ कर फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे दस्तावेजों के सहारे छिपा हुआ था. धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम खिचरा में बिलाल मस्जिद के पास उसका ठिकाना था. जहां से एटीएस और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे पकड़ा.
खुफिया एजेंसियों की टिप पर एटीएस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। आरोपी ने खुद को भारतीय बताकर गांव में बस गया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से फर्जी आईडी, संदिग्ध दस्तावेज और बड़े नेटवर्क से जुड़े पेपर बरामद हुए. जांच में यह सामने आ रहा है कि ये दस्तावेज अवैध नेटवर्क बनाने के लिए इस्तेमाल हो सकते थे। एजेंसियां अब चेक कर रही हैं कि क्या इसके पीछे विदेशी फंडिंग या आतंकी संगठनों का हाथ है.
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया एटीएस और धौलाना पुलिस की टीम ने रोहिंग्या मूल के इस युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की जांच हो रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. खुफिया सूत्रों के मुताबिक कई रोहिंग्या भारत में घुसपैठ कर आतंकी संगठनों के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं. इस गिरफ्तारी से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और एनसीआर में रोहिंग्या नेटवर्क पर बड़ा पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस अब आरोपी से उसके संपर्कों, मकसद और फंडिंग स्रोतों की जानकारी ले रही है.