Rosemary Plant for Garden : अगर आप अपने घर या गार्डन में ऐसा पौधा लगाना चाहते हैं जो देखने में सुंदर होने के साथ आसपास के वातावरण को खुशबूदार बनाए, तो रोजमेरी एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसकी हरी पत्तियों से खास तरह की तेज खुशबू आती है, जो गार्डन के माहौल को अलग एहसास देती है.
मच्छरों से बचाव में भी मददगार
नर्सरी संचालकों के अनुसार, रोजमेरी की तेज खुशबू मच्छरों को आसपास आने से रोकने में मदद कर सकती है. हालांकि, इसे मच्छरों से बचाव का पक्का उपाय नहीं माना जाना चाहिए. फिर भी खुशबूदार पौधों की श्रेणी में रोजमेरी को घर के गार्डन के लिए पसंद किया जाता है.
रोजमेरी का कई जगह होता है इस्तेमाल
रोजमेरी सिर्फ सजावटी पौधा नहीं है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल कई तरह के मसालों और हर्बल उत्पादों में किया जाता है। इसके अलावा रोजमेरी से तैयार तेल का उपयोग सौंदर्य और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है.
ये भी पढ़ें - Old Bangles Decor Ideas: पुरानी चूड़ियों से घर सजाने के 5 आसान तरीके, खाली कोने को दें नया लुक
गमले में कैसे लगाएं रोजमेरी?
रोजमेरी को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए ऐसी मिट्टी चुनें जिसमें पानी जमा न हो और जल निकासी अच्छी हो. मिट्टी में जैविक खाद मिलाने से पौधे की ग्रोथ में मदद मिल सकती है. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोजाना पर्याप्त धूप मिले.
पानी कितना दें?
रोजमेरी को बहुत ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी देना बेहतर रहता है. लगातार गीली मिट्टी रहने से इसकी जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. सही धूप, सीमित पानी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी के साथ रोजमेरी को घर के गमले में आसानी से उगाया जा सकता है.