Round Face Haircut : गोल चेहरे पर सही हेयरकट चुनना थोड़ा मुश्किल लग सकता है. कई बार गलत कटिंग चेहरे को और ज्यादा गोल दिखा सकती है। अगर आपका फेस शेप राउंड है और आप अपने लुक में थोड़ा बदलाव चाहती हैं, तो ऐसी हेयरकट चुनें जो चेहरे को विजुअली लंबा और बैलेंस्ड दिखाने में मदद करे.
लेयर्ड हेयरकट करें ट्राई
राउंड फेस के लिए लेयर्स एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं. चेहरे के आसपास हल्की लेयरिंग बालों में वॉल्यूम और मूवमेंट देती है. खासकर लंबी लेयर्स चेहरे की गोलाई को बैलेंस करने में मदद कर सकती हैं.
लॉन्ग बॉब भी रहेगा स्टाइलिश
अगर आपको छोटे बाल पसंद हैं, तो चिन-लेंथ बॉब की जगह थोड़ा लंबा बॉब यानी लॉन्ग बॉब ट्राई किया जा सकता है. कंधों के आसपास तक आने वाला यह कट चेहरे को ज्यादा लंबा लुक दे सकता है और इसे रोजाना स्टाइल करना भी आसान रहता है.
साइड पार्टिंग से बदलें लुक
हेयरकट के साथ पार्टिंग भी चेहरे के लुक को बदल सकती है. राउंड फेस पर डीप साइड पार्टिंग बालों में एक साइड वॉल्यूम बनाती है, जिससे चेहरे की गोलाई कम नजर आ सकती है. इसे खुले बालों या हल्की वेव्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है.
फेस-फ्रेमिंग लेयर्स आएंगी काम
फेस-फ्रेमिंग लेयर्स भी राउंड फेस के लिए पसंद की जा सकती हैं. इसमें सामने के बाल चेहरे के आसपास अलग-अलग लंबाई में रखे जाते हैं, जिससे जॉलाइन और गालों का शेप ज्यादा डिफाइंड दिखाई दे सकता है.
वेवी हेयरस्टाइल भी है अच्छा ऑप्शन
अगर आपके बाल वेवी हैं, तो नैचुरल वेव्स को बनाए रखते हुए लेयर्ड कट कराया जा सकता है. बालों की लंबाई और वॉल्यूम चेहरे के आसपास संतुलित होने से पूरा लुक सॉफ्ट और स्टाइलिश दिखाई देता है.
कटिंग से ज्यादा जरूरी है स्टाइलिंग
सिर्फ हेयरकट ही नहीं, बल्कि रोजाना की स्टाइलिंग भी चेहरे के लुक पर असर डालती है. बालों को क्राउन एरिया में हल्का वॉल्यूम देकर और चेहरे के किनारों पर बहुत ज्यादा वॉल्यूम से बचकर राउंड फेस को बैलेंस्ड लुक दिया जा सकता है.