
RPSC RAS Mains Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, इस परीक्षा में लगभग 2461 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद आरपीएससी आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ ओपन हो जाएगा।
STEP 4. अब आप रोल नंबर की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
जल्द ही इंटरव्यू शेड्यूल किया जाएगा जारी
आपको बता दें कि मुख्य परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। आयोग जल्द ही इंटरव्यू का शेड्यूल अपनी आधिकारिक वबेसाइट पर जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल कुल 1,096 को भरा जाएगा। आरपीएससी आरएएस 2024 मुख्य परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जून 2025 को किया गया था।
2461 उम्मीदवार सफल घोषित
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए लगभग 6.75 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से लगभग 3.75 उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें में लगभग 21,539 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे। वहीं अब आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा में लगभग 2461 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।