
RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित है।
ऐसे करें डाउनलोड
STEP 1. सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद Click here to know your Exam District location (SR. TEACHER (SEC. EDU.) पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया कोड भरकर सबमिट करें।
STEP 4. सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
आपको बता दें कि सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। एडमिट परीक्षा के तारीखों से 3 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाक या अन्य माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे।
कब होगी परीक्षा
बता दें कि सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 7 से 12 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3:30 बजे से लेकर शाम 5:30 तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र जरूर ले जाएं। प्रवेश पत्र एवं आईडी कार्ड के बिना आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।