RRB ALP Admit Card 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद 'CEN 1/2025-Assistant Loco Pilot (ALP) Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आपको बता दें कि आरआरबी की ओर से एएलपी परीक्षा का आयोजन 13, 16, 17 और 18 फरवरी, 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से और तीसरे शिफ्ट की परीक्षा शाम 4:30 से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 9970 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2026 Result Date: इस दिन आएगा जेईई मेन 2026 का रिजल्ट, इन स्टेप्स से स्कोरकार्ड कर सकेंगे डाउनलोड
100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य विज्ञान, गणित, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल 90 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आईडी डाउनलोड ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और आईडी के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा।