
RRB Group D Exam Dates: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D भर्ती परीक्षा 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एग्जाम शेड्यूल की घोषणा आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर साझा की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होगी और दिसम्बर के अंत तक कई चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में संपन्न होगी।
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। बता दें कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड पोस्ट या अन्य माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में ले जाना अनिवार्य है, बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले रिटेन टेस्ट में भाग लेना होगा। जो अभ्यर्थी पहले चरण की परीक्षा में पास हो जाएंगे, उन्हें Physical Efficiency Test (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET के बाद Document Verification (DV) और Medical Examination पूरा होने पर फाइनल नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती परीक्षा रेलवे में लेवल-1 (ग्रुप डी) के 32 हजार से अधिक पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी। ग्रुप डी भर्ती रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है।