RRB JE Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से निकली जेई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB JE bharti 2025 में नई वैकेंसी जोड़ दी है। साथ ही इसके आवेदन करने की लास्ट डेट को भी एक्सटेंड कर दिया गया है। यानि अब उम्मीदवारों के पास फॉर्म भरने का ज्यादा समय होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 10 दिसंबर, 2025 कर दी गई है।
इन रीजन में बढ़ी वैकेंसी
आपको बता दें कि जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस बार वैकेंसी में चेन्नई और जम्मू–श्रीनगर रीजन के लिए बढ़ोतरी की गई है। जिसमें RRB चैन्नई में अब कुल 169 पद भरे जाएंगे। RRB जम्मू-श्रीनगर में 95 पदों पर भर्ती होगी। यह सभी पद जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरिअल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेट्रोलॉजिकल असिस्टेंट के लिए हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबासइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
आवेदन करने की लास्ट डेट
आपको बता दें कि वैकेंसी के साथ-साथ आवेदन करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ाया गया है। जेई के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2025 तय की गई है। जबकि आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो 13 दिसंबर से खोली जाएगी और 22 दिसंबर 2025 को बंद होगी।