RRB NTPC Final Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2. अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद RRB NTPC Graduate Level Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर हैं दर्ज
आपको बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्षेत्र की PDF डाउनलोड करके Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर चेक करें। जारी पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज किए गए हैं। पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर आदि की जांच अच्छे से कर लें।
यह भी पढ़ें: UP PGT Admit Card 2026: यूपी पीजीटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता देंकि आरआरबी की ओर से एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा 5 से 23 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर, 2025 को किया गया था। सीबीटी-2 परीक्षा का रिजल्ट 15 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया था। वहीं, अब इसका फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 8113 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर और कमर्शियल अप्रेंटिस जैसे ग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा।