RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार अब इन पदों के लिए 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद RRB NTPC Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
STEP 5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
STEP 6. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
फीस जमा करने की अंतिम तारीख
आपको बता दें कि इसके पहले इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर तय की गई थी, लेकिन अब आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर दी गई है। जबकि फीस जमा करने की नई तारीख 29 नवंबर 2025 तय की गई है। वहीं अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, तो उसको सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 तक खुलेगी।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 5800 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें स्टेशन मास्टर, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स ट्रेन मैनेजर, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, सीनियर क्लर्क और जूनियर अकाउंट असिस्टें के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।