.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D0059a48a-4ac5-4abe-8f24-35e7f22325a3&w=3840&q=75)
RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम की शुरुआत 7 अगस्त 2025 से होने वाली है। रेलवे आज एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। जो अभ्यर्थी इस रेलवे भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वो आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।
इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. फिर आप अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
STEP 4. इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
तीन शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक किया जा रहा है। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न करवाई जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में 12.45 से 2.15 बजे तक और तीसरी शिफ्ट में 4.30 से 6 बजे तक एग्जाम होगा।
एडमिट कार्ड आज आने की संभावना
आपको बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। वहीं, आज यानि 3 अगस्त को अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड आने की भी पूरी संभावना है। एनटीपीसी परीक्षा शेड्यूल नोटिस में परीक्षा से 4 दिन प्रवेश पत्र आने की सूचना दी गई है। हालांकि एडमिट कार्ड की डेट आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है।