
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने सख्त कार्रवाई की। एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने उनके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया है। इसके साथ प्रवेश पास (एंट्री पास) को भी निरस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कोशिश का मामला 6 अक्टूबर को सामने आया था।इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति ने कहा कि इस प्रकार का अनुशासनहीन और अशिष्ट व्यवहार किसी भी कोर्ट के अधिकारी के लिए अनुचित है।
विश्वास के रिश्तों पर एक सीधा प्रहार है
एससीबीए ने कहा, यह पेशेवर आचार संहिता है। एसोसिएशन ने कोर्ट के शिष्टाचार को लेकर यह स्पष्ट किया। कोर्ट ने कहा कि वकील राकेश किशोर का व्यवहार न्यायिक स्वतंत्रता, अदालत की कार्यवाही की पवित्रता और बार और बेंच के बीच लंबे वक्त से चले आ रहे। पारस्परिक सम्मान और विश्वास के रिश्तों पर एक सीधा प्रहार है।
सदस्यता को पूरी तरह से रद्द किया जाता
एससीबीए की कार्यकारिणी समिति ने विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला। राकेश किशोर का एसोसिएशन का सदस्य बने रहना संगठन की गरिमा और अनुशासन के अनुरूप नहीं है। ऐसे में तुरंत प्रभाव से उनकी सदस्यता को पूरी तरह से रद्द किया जाता है। उनका नाम एसोसिएशन के सदस्यों की सूची से हटाया जाए। इसके साथ ही राकेश किशोर को एससीबीए की ओर से कोई सदस्यता कार्ड जारी किया गया था। उसे भी निरस्त और जब्त कर लिया गया है।