Rules change from December: नवंबर का आखिरी दिन कई महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। क्योंकि 1 दिसंबर से कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं, जिनका असर आम लोगों से लेकर सरकारी कर्मचारियों, पेंशन धारकों और टैक्स देने वालों तक पर पड़ेगा। यदि निर्धारित समय सीमा में जरूरी काम पूरे नहीं किए गए, तो कई सुविधाएं बाधित हो सकती हैं या दंड का सामना करना पड़ सकता है। पेंशन से जुड़े दस्तावेजों से लेकर टैक्स से जुड़े फॉर्म और सरकारी योजनाओं तक, अधिकांश प्रक्रियाओं की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है।
कर्मचारी और पेंशन धारकों पर सीधा असर
सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में स्विच करने का आज अंतिम दिन है। 1 दिसंबर से इस विकल्प को बंद कर दिया जाएगा, इसलिए इच्छुक कर्मचारी आज ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना भी अनिवार्य है। जो पेंशनधारक 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण नहीं देंगे, उनकी पेंशन दिसंबर से रोक दी जाएगी। सुविधा के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिसके जरिए वरिष्ठ नागरिक यह प्रक्रिया घर बैठे पूरी कर सकते हैं।
कीमतों और वित्तीय नियमों में बदलाव
टैक्स से जुड़े कई फॉर्म और स्टेटमेंट जैसे TDS के विभिन्न सेक्शन (194IA, 194IB, 194M, 194S) के तहत अक्टूबर 2025 में कटे टैक्स की रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख भी 30 नवंबर है। देरी होने पर ब्याज और पेनल्टी का बोझ बढ़ सकता है। इसके साथ ही 1 दिसंबर से LPG सिलेंडर और ATF की कीमतों में मासिक संशोधन होगा, जिसका प्रभाव आम उपभोक्ताओं और हवाई यात्रियों पर देखने को मिलेगा। इसलिए नवंबर के इस अंतिम दिन जरूरी कामों को पूरा करके आगामी बदलावों से होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है।