Running in the Rain : बारिश की हल्की बूँदों के बीच दौड़ने का अपना ही एक अलग आनंद होता है. ताजगी से भरी हवा, ठंडक से भरा मौसम और भीगी सड़कों पर दौड़ते कदम – ये सब मिलकर एक खास अनुभव बनाते हैं. लेकिन क्या बारिश के मौसम में आउटडोर रनिंग करना स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है? क्या इससे चोट या बीमारी का खतरा बढ़ सकता है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए हमने बात की हेल्थ एक्सपर्ट्स और सेलेब्रिटी फिजियोथेरेपिस्ट्स से। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है.
1. फिसलन से सावधान रहें:
बारिश के मौसम में सड़कें गीली और फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे गिरने या चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. सेलेब्रिटी फिजियोथेरेपिस्ट का कहना है कि ऐसे में रबर ग्रिप वाले रनिंग शूज़ पहनना बेहद जरूरी है। साथ ही कीचड़ भरे या ढलान वाले रास्तों से बचें.
2. वार्म-अप और स्ट्रेचिंग न भूलें:
बारिश में तापमान अपेक्षाकृत कम होता है, जिससे मांसपेशियाँ जल्दी सख्त हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि रनिंग से पहले 5-10 मिनट का वॉर्म-अप और बाद में स्ट्रेचिंग ज़रूर करें, ताकि मसल स्ट्रेन या खिंचाव से बचा जा सके.
3. सही कपड़ों का चुनाव करें:
बारिश में सूती कपड़े पहनने से बचें क्योंकि वे भीगने के बाद भारी हो जाते हैं और शरीर में ठंडक पैदा करते हैं. डॉक्टर सलाह देते हैं कि सिंथेटिक या ड्राई-फिट मटीरियल वाले कपड़े पहनें जो नमी को जल्दी सूखा दें और बॉडी को गर्म रखें.
4. इम्यून सिस्टम का ध्यान रखें:
बारिश के बाद शरीर ठंडा हो सकता है, जिससे सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है. हेल्थ एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि दौड़ के तुरंत बाद सूखे कपड़े पहनें और शरीर को गर्म रखें। साथ ही विटामिन C और हाइड्रेशन पर भी ध्यान दें.
5. रनिंग टाइम और लोकेशन का चयन सोच-समझकर करें:
बारिश के दौरान विज़िबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क पर गाड़ियों का खतरा बढ़ जाता है. एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि दिन के उजाले में ही दौड़ें और अगर संभव हो तो पार्क या ट्रैक पर जाएँ जहाँ ट्रैफिक का खतरा न हो.
बारिश के मौसम में रनिंग न केवल एक रिफ्रेशिंग एक्सपीरियंस हो सकता है, बल्कि यह आपकी फिटनेस रूटीन को रोमांचक भी बनाता है। बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर आप इसे सुरक्षित और आनंददायक बना सकते हैं सेहतमंद रहने के लिए एक्टिव रहना ज़रूरी है – चाहे मौसम कोई भी हो.