
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव के बीच विवाद के कारण रूस ने परमाणु मुद्दे पर सावधानी बरतने की अपील की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री
पेस्कोव ने सोमवार को मीडिया के कहा, "रूस परमाणु बाद रूस के निकट दो परमाणु पनडुब्बियां तैनात करने की घोषणा के बाद आई है। अप्रसार के विषय पर बहुत सतर्क है और हमारा मानना है कि सभी को परमाणु संबंधी बयानबाजी में काफी सावधानी बरतनी चाहिए।"
दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती
क्रेमलिन प्रवक्ता की यह टिप्पणी डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पूर्व रूसी नेता के साथ ऑनलाइन विवाद के पेस्कोव की यह टिप्पणी ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ की मास्को यात्रा के बीच भी आई है। मेदवेदेव के साथ ट्रंप का विवाद डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व रूसी राष्ट्रपति और रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव की ओर से जारी चेतावनियों के जवाब में दो परमाणु पनडुब्बियों की तैनाती का आदेश दिया।
"अल्टीमेटम गेम" खेलने से आगाह किया था
ट्रंप रूसी नेता की उस टिप्पणी से नाराज थे, जिसमें उन्होंने अमेरिका को "अल्टीमेटम गेम" खेलने से आगाह किया था। मेदवेदेव ने एक्स पर अपनी पोस्ट में ट्रंप को चेतावनी दी कि हर नया अल्टीमेटम एक धमकी और युद्ध की ओर एक कदम है। ट्रंप ने रूसी अधिकारी के जवाब में ट्रुथ सोशल पर लिखा, "रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव, जो अब रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष हैं, के अत्यधिक भड़काऊ बयानों के आधार पर, मैंने दो परमाणु पनडुब्बियों को उपयुक्त क्षेत्रों में तैनात करने का आदेश दिया है, अगर ये मूर्खतापूर्ण और भड़काऊ बयान कुछ और न हों, तो उन्हें रोका जा सके।"