Iran Israel War: इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई बीते कई दिनों से जारी है। दोनों ही देश एक-दूसरे पर मिसाइलों और ड्रोन से ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस जंग का अंजाम क्या हो सकता है। अमेरिका इजरायल का समर्थक माना जा रहा है। क्योंकि अमेरिका पहले भी ईरान को धमकी दे चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही संकेतों में कह चुके हैं। कि कुछ बड़ा होने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि अमेरिका इजरायल के समर्थन कभी भी सैन्य मदद कर सकता है।
पुतिन ने ट्रंप को दी चेतावनी
आपको मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बता दें जैसे ही ट्रंप ने खामेनेई को धमकियां देने शुरू किया तो बीच में ईरान के पक्ष में रूस खड़ा हो गया है। पुतिन ने ट्रंप को चेतावनी दी और कहा अमेरिका ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष से दूर ही रहे यही उसके लिए अच्छा होगा।अगर अमेरिका इजरायल को सैन्य मदद करता है। तो मिडिल ईस्ट में भयाभय तबाही मचने में देर नहीं लगेगी। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि हम अमेरिका को इस संघर्ष दूरी बनाने की सलाह दे रहे है। अगर ऐसा हुआ, तो इसके खतरनाक परिणाम होंगे।
रूस ने कहा खामेनेई को कुछ हुआ तो अच्छा नहीं होगा
जहां खबर निकलकर आ रही है। कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग में कभी भी शामिल हो सकते हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ रूस ने अमेरिका और इजराइल को धमकी दे दी है। रूस ने कहा- खोमेनेई को कुछ हुआ तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ईरान मिसाइल लॉन्चर तबाह
इजराइल और ईरान के बीच चल रही लड़ाई में इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के तीन मिसाइल लॉन्चर को तबाह कर दिए है।