Geran-3 Drone Attack: रूस और यूक्रेन युद्ध में एक नया और खतरनाक अध्याय जुड़ गया है। रूस ने पहली बार जेट इंजन से लैस गेरान-3 ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। यह ड्रोन अपनी रफ्तार, ऊंचाई और वार क्षमता के चलते यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को गंभीर चुनौती दे रहा है। 30-31 जुलाई 2025 की रात, रूस ने कीव समेत कई शहरों पर गेरान-3 और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हुए।
क्या है गेरान-3 और क्यों है खतरनाक?
गेरान-3, ईरान के शाहेद-238 पर आधारित रूस में बना एक जेट-पावर्ड कामिकाज़े ड्रोन है। इसकी प्रमुख क्षमताएं –
रफ्तार: 600 किमी/घंटा
ऊंचाई: 9000 मीटर
वजन: 380 किलोग्राम
वॉरहेड क्षमता: 50-300 किलोग्राम (थर्मोबैरिक चार्ज सहित)
रेंज: 1200 से 2500 किमी
इंजन: टोलू-10/13, जो पश्चिमी इंजनों की नकल हैं
यह ट्रक से लॉन्च होता है या सॉलिड फ्यूल बूस्टर की मदद से उड़ान भरता है। इसका जेट इंजन तेज आवाज करता है, जिससे इसकी पहचान मुश्किल हो जाती है।
हमला कैसे हुआ और परिणाम क्या रहे?
कुल 78 शाहेद ड्रोन लॉन्च हुए
इनमें 8 थे जेट-पावर्ड गेरान-3
8 इस्कंदर क्रूज मिसाइल और डेकोय ड्रोन भी शामिल
13 लोगों की मौत, 130 घायल
यूक्रेन ने 51 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया, लेकिन गेरान-3 को रोकना चुनौती बनयूक्रेन की चुनौतियां और जवाब
यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली अभी भी FPV ड्रोन, इंटरसेप्टर और मशीन गन आधारित मोबाइल फायर टीमों पर आधारित है, जो गेरान-3 जैसे तेज और ऊंचाई से आने वाले ड्रोन को रोकने में विफल हो रहे हैं।
AIM-120, MICA, और पैट्रियट मिसाइलें प्रभावी हैं, लेकिन बेहद महंगी
स्टिंगर और पियोरुन जैसे थर्मल-सीकर मिसाइल कुछ हद तक कामयाब
यूक्रेन ने खुद के तेज ड्रोन बनाकर जवाब देना शुरू किया है
रूस की रणनीति और उत्पादन
स्थान: अलाबुगा ज़ोन, तातारस्तान
वर्जन: बेसिक (GPS), इंफ्रारेड, रडार होमिंग और ऑप्टिकल गाइडेंस
प्रोडक्शन चुनौती: सीमित मात्रा, लेकिन लंबी दूरी और उच्च मारकता
कीमत: गेरान-3 की कीमत लगभग $1.4 मिलियन, जबकि शाहेद-136 $50,000 तक
युद्ध की रणनीति बदलने वाला हथियार
आप को बता दे की गेरान-3 का प्रयोग रूस की नई रणनीति को दर्शाता है – कम लागत में अधिक नुकसान पहुंचाना और यूक्रेन की महंगी मिसाइल डिफेंस को कमजोर करना है । फिलहाल, इसकी संख्या सीमित है, लेकिन यदि रूस इसका उत्पादन बढ़ा पाया, तो यह यूक्रेन के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।