रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर ड्रोन हमला किया है, लेकिन यूक्रेन और यूरोपीय संघ ने इस दावे को खारिज कर दिया है। रूस ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक ड्रोन को दिखाया गया है, जिसे पुतिन के घर के पास गिराया गया था। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीगा ने कहा कि यह दावा झूठा है और इसका उद्देश्य शांति प्रक्रिया को कमजोर करना है।
क्या है मामला?
रूस ने दावा किया है कि यूक्रेन ने 91 ड्रोन के साथ पुतिन के घर पर हमला किया, लेकिन यूक्रेन ने इसे झूठा बताया है। पुतिन के घर पर हमले का वीडियो जारी करने के बाद, यूरोपीय संघ ने कहा कि यह दावा निराधार है और इसका उद्देश्य शांति प्रक्रिया को बाधित करना है।
भड़काऊ लहजे में बातचीत की
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पहली बार इन दावों के बारे में बात की। उसके बाद से रूसी सरकारी मीडिया और राजनेताओं ने इस कथित हमले पर लगातार और भड़काऊ लहजे में बातचीत की। रूस की संसद की रक्षा समिति के प्रमुख आंद्रेई कार्तपोलोव ने कहा, "यह हमला रूस के दिल बड़ा हमला है। यूक्रेन की इस हरकत के बाद किसी भी तरह की माफ़ी नहीं हो सकती."
क्रेमलिन ने शुरू में कहा कि उसे कथित हमले के सबूत को साझा करने में किसी तरह का लाभ नहीं दिखता। बुधवार को रूसी सेना ने वीडियो जारी किया। उसे हमले के प्रयास के सबूत के तौर पर पेश किया.